Navodaya exam class 6 passage 200 important question paper pdf
In this post we share with you 200 language ability (passages) important questions for Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) exam class 6. You can practice with this and getting best score in your exam. इस पोस्ट में हम आपके साथ जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6 के लिए 200 भाषा योग्यता (पैसेज) महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे हैं। आप इससे प्रैक्टिस कर सकते हैं और अपने एग्जाम में बेस्ट स्कोर पा सकते हैं। You can ractice passages in all medium (Hindi, English, Bengali, Punjabi, Kannd, Tamil, Telugu, Gujarati)
Translate Quiz:
Navodaya Exam (JNVST) Class 6 Language Ability (Passage) Questions
अनुच्छेद-1
लाल बहादुर शास्त्री भारत के द्वितीय प्रधान मंत्री थे। उन्हें भारत के श्रेष्ठ राजनेताओं में गिना जाता है। लेकिन उनके आरंभिक जीवन के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूर्ण करने के लिए अपने जीवन में अनेक बाधाओं के विरुद्ध संघर्ष किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कोई नौकरी नहीं की। वे स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ना चाहते थे। शीघ्र ही वे एक जन नेता बन गए। वे 1964 में भारत के प्रधान मंत्री बने। वे बहुत मेहनती व्यक्ति थे और प्रतिदिन कम-से-कम अठारह घंटे काम करते थे।
1. लाल बहादुर शास्त्री भारत के ______ प्रधानमंत्री थे।
2. उन्होंने अपने जीवन में अनेक बाधाओं ______ संघर्ष किया।
3. वह ______ नेता बन गए।
4. 'बन गए' क्रिया का ______ काल है।
5. 'पूरा करना' ______ का पर्यायवाची है ।
अनुच्छेद-2
किसी व्यक्ति का आकलन हम केवल उसकी बाहरी दिखावट से नहीं कर सकते। बाहरी रूपरंग प्रायः धोखा देते हैं। एक बार देख लेने पर किसी व्यक्ति के सद्गुण या विशेषताएँ जानना कठिन होता है। कभी-कभी हम किसी व्यक्ति की ओर उसके बाहरी रूपरंग से आकर्षित हो जाते हैं। किंतु बाद में अनुभव करते हैं कि हमने उसे गलत समझा। बाहर से अनेक चीजें आकर्षक लगती हैं। परंतु प्रायः चीजें वैसी नहीं होती जैसी दिखाई देती हैं। हमें किसी व्यक्ति या चीज के वास्तविक स्वभाव को जानना चाहिए।
6. बाहरी रूपरंग प्रायः ______
7. एक ही नजर में क्या जानना कठिन है?
8. अधिकतर हम किसी व्यक्ति के ______ हो जाते हैं।
9. 'आकर्षक' ______ का पर्यायवाची नहीं है ।
10. 'वास्तविक' शब्द ______ है ।
अनुच्छेद-3
एक ही तरह का काम करते-करते हम कभी-कभी ऊब जाते हैं। इससे हमारी कार्यक्षमता कम हो जाती है, इसलिए हमें मनोरंजन द्वारा स्वयं को तरोताजा करना चाहिए। इससे हम अपना काम उसी क्षमता और उत्साह से पुनः आरंभ कर सकते हैं। तनाव या चिंता हमारे स्वास्थ्य के शत्रु हैं। हँसना अवांछित तनाव या चिंता को दूर करने की सबसे अच्छी दवा है। हम अपने तनाव को कम करने के लिए पार्कों, संग्रहालयों, अभयारण्यों आदि में भी जा सकते हैं। शारीरिक व्यायाम करना उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि खेल खेलना।
11. हम ______ तरह का काम करते-करते ऊब जाते हैं।
12. कुछ मनोरंजन करने के बाद हम अपना काम ______ कर सकते हैं ।
13. हँसने से हमें ______ दूर करने में मदद मिलती है।
14. 'पुनः आरंभ' का अर्थ ______ है ।
15. 'क्षमता' ______ का विपरीतार्थक है ।
अनुच्छेद-4
ज्वालामुखी जलता हुआ पर्वत है जिसमें पृथ्वी में गहराई तक जाने वाला एक बड़ा छिद्र होता है। इसके खुले हुए मुँह को ज्वालामुखी का 'मुख-विवर' कहा जाता है। कभी-कभी कोई ज्वालामुखी शताब्दियों तक शांत रहकर अचानक सक्रिय हो सकता है। इसे 'ज्वालामुखी का विस्फोट' कहा जाता है, और राख, धूल, गैस तथा भाप के बड़े बादल बड़ी आवाज सहित ज्वालामुखी के मुख-विवर से उठते हैं। कुछ समय के बाद गर्म पिघली हुई चट्टान, जिसे लावा कहा जाता है, पहाड़ से नीचे बहने लगती है। यह अनेक दिनों या सप्ताहों तक जारी रह सकता है। फिर ज्वालामुखी दुबारा 'सो जाता है, या अनेक वर्ष तक सुप्तावस्था' में रहता है। बहुत से ज्वालामुखी समुद्रों के निकट पाए जाते हैं, जो द्वीपों का निर्माण करते हैं।
16. ज्वालामुखी के बारे में क्या सही नहीं है?
17. जब किसी ज्वालामुखी का विस्फोट होता है तो उसे ______ कहा जाता है।
18. पहाड़ से नीचे बहने वाली लावा ______ होती है।
19. 'शांत' का यहाँ विलोम ______ है।
20. अनुच्छेद में प्रयुक्त 'सहित' का अर्थ ______ है।
अनुच्छेद-5
यह रविवार का दिन था। हरीश पार्क में अपने मित्रों के साथ खेल रहा था। निकट में एक तालाब था। हरीश तैरना चाहता था। वह छपाक के साथ तालाब में कूद गया। तालाब के दूसरे छोर पर पानी में कुछ बत्तखें थीं। हरीश ठंडे पानी और हल्की धूप का आनंद लेते हुए तैरा। अचानक उसने जोर की आवाज सुनी और पानी छितर गया। उसने चारों तरफ देखा कि कहीं किसी ने तालाब में गोता तो नहीं लगाया। उसे कोई दिखाई नहीं दिया।
21. हरीश पार्क में अपने ______ के साथ खेल रहा था।
22. हरीश ______ तालाब में कूदा।
23. मौसम ______ था।
24. तालाब में और कौन था?
25. 'गोता लगाना' शब्द ______ का वैसा ही अर्थ है जैसा
अनुच्छेद-6
साँप रेंगने वाले कहे जाने वाले प्राणियों की श्रेणी में आते हैं। इस समूह में मगरमच्छ, छिपकलियाँ और कछुओं को भी शामिल किया जाता है। साँप वनों, मरुस्थलों और झीलों आदि सभी जगह पाए जाते हैं। वे साल भर बर्फ से ढके रहने वाले स्थानों में जीवित नहीं रह सकते हैं। साँपों की दृष्टि बहुत कमजोर होती है। क्षति से बचने और भोजन पाने के लिए वे अन्य इंद्रियों का उपयोग करते हैं। कुछ साँप अपनी नाक से सूंघते हैं पर अधिकतर वे जीभ से सूंघते हैं। साँप का शरीर कोशिकाओं की परतों से बनी शल्कों से ढ़का रहता है। वर्ष में कई बार साँप अपनी मृत चमड़ी की बाहरी परत छोड़ देता है। उसके नीचे की कोशिकाएँ तुरंत बाहरी परत का निर्माण कर देती हैं, जो साँप की सुरक्षा करती है।
26. साँपों को ______ कहा जाता है ।
27. साँप कहाँ जीवित नहीं रह सकते हैं?
28. साँपों की ______ कमजोर होती है।
29. ______ साँप को चोट लगने से बचाती है।
30. 'जीवित रहना' शब्द का अभिप्राय ______ है।
अनुच्छेद-7
दूध सबसे अच्छा भोजन है। इसमें पानी, चीनी, चर्बी (वसा), विटामिन और प्रोटीन होते हैं। लोग भिन्न-भिन्न पशुओं के दूध पीते हैं। इंग्लैंड और अनेक अन्य ठंडे देशों में गाय होती हैं। अरब और मध्य एशिया जैसे गर्म शुष्क स्थानों में ऊँट होते हैं। भारत में गाय और भैस दोनों है। अनेक स्थानों पर बकरियाँ होती हैं। यदि लोग गाय और अन्य पशु रखते हैं, तो उनको बहुत दूध मिलता है। दूध से ये मक्खन और चीज बना सकते हैं। यह जरूरी है कि जिस दूध का हम उपयोग करते हैं, वह शुद्ध और विषाणु मुक्त होना चाहिए। अशुद्ध दूध से मानव शरीर को लाभ की बजाय हानि अधिक होती है।
31. लोग ______ पशुओं का दूध पीते हैं।
32. ______ स्थानों में ऊंट होते हैं।
33. यदि लोग गाय जैसे पशु रखते हैं, तो उन्हें ______ दूध मिलता है।
34. यह ______ है कि जिस दूध का हम उपयोग करते हैं, वह शुद्ध हो।
35. 'हानि' का अर्थ ______ के समान है।
अनुच्छेद-8
एक बार हम गाँव गए, जहाँ अनेक परिवार अपने बनाए हुए चिकनी मिट्टी के बर्तन बेच रहे थे। वहाँ हमें किसी परिवार के बनाए कृत्रिम फल और सब्जियों ने बहुत आकर्षित किया। हमने वहाँ ऐसे उत्तम आकारों और रंगों के बने सेब, संतरे और टमाटर देखे कि असली और उनमें अंतर करना मुश्किल था। प्रत्येक ने उनकी बहुत प्रशंसा की।
36. कुछ परिवारों ने चिकनी मिट्टी के ______ बनाए।
37. हम मुश्किल से ही ______ फलों और असली में अंतर कर सके।
38. 'ऐसे' (Such) शब्द ______ है।
39. 'भेद' का समानार्थी है।
40. 'प्रत्येक' का वही अर्थ है, जो ______ का है।
अनुच्छेद-9
शरद् ऋतु गर्मी और जाड़े के मौसम के बीच आती है। इस सुंदर ऋतु में बहुत से परिवर्तन होते हैं। दिन छोटे हो जाते हैं। पेड़ों की पत्तियाँ हरे रंग से बदलकर जीवंत लाल, पीली और नारंगी हो जाती हैं। वस्तुतः पत्तियों को हरा बनाए रखने के लिए पेड़ों को धूप चाहिए। धूप के बिना पत्तियाँ पीली हो जाती हैं। घास पर अब ओस नहीं बिछी होती, बल्कि प्रायः प्रत्येक प्रातः काल को पाला पड़ता है क्योंकि तापमान हिमबिन्दु तक जा पहुँचता है। पशु जाड़े के लंबे महीनों के लिए पर्याप्त भोजन एकत्र करने लगते हैं। ये परिवर्तन तब होते हैं जब हम ग्रीष्मकाल की गर्मी से शीतकाल की सर्दी के अनुकूल हो रहे होते हैं।
41. ग्रीष्म और ______ के बीच शरद् ऋतु आती है।
42. शरद् ऋतु में निम्नलिखित में से क्या परिवर्तन हो सकता है?
43. शरद् ऋतु में पत्तियाँ पीली हो जाती हैं, क्योंकि ______
44. शरद् ऋतु के बीतने की तैयारी करते हुए पशु क्या करते हैं?
45. 'बिछी होती' के लिए दूसरा शब्द हो सकता है
अनुच्छेद-10
दीपक उत्साहित था। वह अपने चाचाजी और चचेरे भाई-बहन प्रीता और रिया के साथ रविवार को पिकनिक पर जा रहा था। उसने अपने तैराकी के सामान, नाश्ते और खेलने के सामान को अपने एक पिटू बैग में रख लिया। वे सुबह छः बजे चल दिए। बहुत दूर तक गाड़ी चलाने के बाद वे पिकनिक के स्थान पर सुबह नौ बजे पहुँच गए। यह गाँव में एक फार्महाउस था। उन्होंने गाँव के चारों ओर घूमकर धान के खेत देखे और जाना कि चावल कैसे उगाया जाता है। वे पेड़ों पर चढ़े और आम तथा अमरूद तोड़े। दोपहर को एक पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने दोपहर का भोजन किया। जब चाचाजी ने कहा कि अब घर लौटने का समय है तो वे और देर तक ठहरना चाहते थे क्योंकि उन्हें गाँव बहुत अच्छा लगा।
46. 'उत्साहित' शब्द का अर्थ है
47. दीपक और उसके चचेरे भाई-बहन
48. दीपक अपने ______ के साथ पिकनिक पर गया।
49. पिकनिक का स्थान एक ______ में था।
50. चाचाजी ने दीपक को दिखाया कि कैसे ______
अनुच्छेद-11
क्या आपने रस्सा-कशी खेल खेला है? यह एक रोचक खेल है। रस्सा-कशी का खेल खेलने के लिए आपको कुछ खुली जगह एक लंबी एवं मजबूत रस्सी और खिलाड़ियों की दो टीमों की आवश्यकता होती है। खेल तभी रोचक होगा जब दोनों टीमें बराबर मजबूत होगी। दोनों टीमों के बीच एक रेखा खींच दी जाती है। जो टीम खींची जाती है और बीच की रेखा पार करने को बाध्य कर दी जाती है, खेल हार जाती है। टीम के सबसे शक्तिशाली सदस्य को चाहिए कि वह रस्सी के अंतिम छोर को मजबूती से पकड़े रहे और टीम को संगठित होकर रस्सी को खींचना चाहिए। खेलने के स्थान से पत्थरों को साफ कर देना चाहिए। अन्यथा उनसे चोट लग सकती है।
51. रस्सा-कशी है
52. 'रस्सा-कशी' में हम
53. रस्सी के अंतिम छोर को पकड़ने वाला टीम का ______ होता है।
54. टीम, जो बीच की रेखा के पार खींच ली जाती है......
55. 'संगठित' शब्द का अर्थ है
अनुच्छेद-12
शरीर का भार कम करने या स्वस्थ भार बनाए रखने के लिए केवल दो साधारण नियम है। वे हैं कम वसा और शर्करा वाला संतुलित भोजन करना और अधिक व्यायाम करना। भार कम करने के लिए आपको भूखे रहने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि आप चीनी, केक, बिस्कुट कम लें तथा अधिक फल और सब्जियाँ खाएँ और पर्याप्त पानी पिएँ, तो आपका भार कम हो जाएगा और आप अधिक स्वस्थ हो जाओगे। प्रतिदिन सैर के लिए जाएँ या साइकिल चलाएँ। टेलीविजन देखने या वीडियो गेम्स खेलने के स्थान पर अधिक सक्रिय रहें।
56. हम स्वस्थ कैसे रह सकते हैं?
57. भार कम करने के लिए हमें क्या अधिक खाना चाहिए?
58. स्वस्थ रहने के लिए हमें क्या अधिक पीना चाहिए?
59. कौन-सा व्यायाम सबके लिए अच्छा है?
60. 'सक्रिय' शब्द का विलोम शब्द क्या है?
अनुच्छेद-13
प्रति वर्ष करोड़ों रुपयों और असंख्य जीवनों की हानि के लिए आग को दोष दिया जाता है। अग्निशमनकर्ता चोट और हानि से लोगों की और उनकी संपत्ति की रक्षा करने में सहायक होते हैं। उन्हें जब भी कोई सूचना मिलती है, हर बार वे अपना जीवन हथेली पर लेकर प्रस्तुत रहते हैं। जब भी काम पर हों तो अग्निशमनकर्ता को किसी भी घटना के घटित होने पर कुछ ही मिनटों में तैयार होकर प्रस्तुत होना होता है। प्रत्येक अग्निकांड के स्थल पर एक वरिष्ठ अधिकारी नियंत्रण संभालता है और घटना स्थल पर मौजूद सभी लोगों को काम का आदेश देता है। कुछ अग्निशमनकर्ता होज पाइप को पानी के नलकों से जोड़ते हैं। अन्य लोग होजों तक पानी भेजने के लिए हाथों से पंप चलाते हैं। अग्निशमनकर्ताओं के दल ऊँची जगहों तक पहुँचने के लिए सीढ़ियों का उपयोग भी करते हैं।
61. अग्निशमनकर्ताओं के बारे में क्या सत्य नहीं है?
62. किसी अग्निशमनकर्ता को आग बुझाने के लिए तैयार होना पड़ता है।
63. अग्निशमनकर्ता 'जान हथेली पर लेकर प्रस्तुत रहते हैं'..........का अर्थ है
64. अपने हाथों में चलाने से आशय है
65. शब्द 'घटित होना' का अर्थ यही है जो
अनुच्छेद-14
पर्यटन मनोरंजक और शैक्षिक दोनों ही होता है। इसे सदा ही शिक्षा का महत्त्वपूर्ण अंग माना गया है। यूरोप में किसी नवयुवक को तभी पूर्ण शिक्षित माना जाता है जब वह यूरोप के बहुत से देशों में भ्रमण कर चुका हो। प्राचीन भारत में भी हमारे ऋषि पर्यटन के महान मूल्य को समझते थे। उन्होंने इसे सबका पवित्र कर्म बना दिया कि वे भारत के विभिन्न भागों में स्थित तीर्थस्थानों में घूमें। इससे भारतीयों में एकता की भावना को प्रोत्साहन मिला।
66. यदि कोई वास्तविक शिक्षा पाना चाहे तो उसके लिए ______ करना महत्वपूर्ण है।
67. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द "मनोरंजक" का समानार्थी है?
68. ______ स्थानों की यात्रा करना प्राचीन भारत में पवित्र समझा जाता था।
69. लोग यदि अधिक ______ करें तो उन्हें दूसरों के साथ एकता का अनुभव होता है।
70. ऋषि वह व्यक्ति है जो ______ होता है
अनुच्छेद-15
हेमा अपने बिस्तर पर लेटी अपने कमरे की छत पर लगे तारों को एकटक देख रही थी। वह खिन्न थी क्योंकि कोई भी कपड़ा उस पर फिट नहीं लग रहा था। उसने उन्हें एक-एक कर दुबारा पहना किंतु वे या तो बहुत तंग थे या बहुत छोटे। एक अलमारी कपड़ों से भरी हुई थी किंतु वह उनमें से एक भी नहीं पहन सकती। तब उसे एक विचार आया। उसकी आँखों में चमक आ गई और वह माँ के कमरे की और भागी। उसने कहा, "माँ मुझे नए कपड़े चाहिए, किंतु तभी जब मैं अपने सारे पुराने कपड़े दान कर दूँ। अब अधिक कपड़े संग्रह करने की आवश्यकता नहीं।" उसकी माँ मुस्कराई और उसे गले से लगा लिया। उसकी लड़की दयालु थी।
71. हेमा अपने बिस्तर पर लेटी थी क्योंकि वह
72. वह कोई भी कपड़ा नहीं पहन सकी क्योंकि,
73. संग्रह का समानार्थक शब्द है
74. हेमा है
75. 'दान करना' का विपरीतार्थक है
अनुच्छेद-16
चुस्त और स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आवश्यक है। नियमित शारीरिक सक्रियता से भार बढ़ना, हृदय रोग, कैंसर, मानसिक रोग, मधुमेह और गठिया जैसे गंभीर रोगों से सुरक्षित रहते हैं। निष्क्रिय जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने के उपायों में सर्वश्रेष्ठ है नियमित रूप से साइकिल की सवारी करना। साइकिल चलाना स्वस्थ, न्यून आघात वाला व्यायाम है जिसका आनंद छोटे बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के प्रौढ़ों तक सभी उठा सकते हैं। यह आनंददायक, सस्ते होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। काम पर जाने या दुकान पर जाने के लिए इसकी सवारी करना समय की सर्वाधिक बचत करने वाला उपाय है जिससे नियमित व्यायाम को दैनिक गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है।
76. अनुच्छेद का मुख्य उद्देश्य हमें ______ के लाभ बताना है।
77. जब लेखक ने कहा है कि "साइकिल चलाना पर्यावरण के लिए अच्छा है", तो निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
78. 'निष्क्रिय' शब्द का विपरीतार्थी शब्द हैं
79. न्यून-आघात वाला व्यायाम वह है
80. नियमित रूप से साइकिल चलाना हमारे लिए निम्नलिखित सभी में सहायक होता है, केवल इसे छोड़ कर
अनुच्छेद-17
सचिन को कनिष्ठ वर्ग में 100 मीटर की दौड़ के लिए चुन लिया गया। वह एक अच्छा धावक था पर आज तक कभी जीता नहीं था। इस वर्ष उसने तीन महीने तक अभ्यास किया था। वह बहुत चिंतित और तनावग्रस्त था। खेलकूद प्रारम्भ हुए और उसका नाम पुकारा गया। सचिन दौड़ के लिए तैयार था। जब सीटी बजी, वह स्थिरतापूर्वक दौड़ा और विजय चिह्न तक पहुँच गया। प्रत्येक व्यक्ति उसके चारों ओर खड़ा हो गया और उसे बधाई देने लगा। सचिन दौड़ जीत चुका था। यह पहला अवसर था जब उसने पुरस्कार जीता था। उसने अपने खेलकूद के शिक्षक को उसे प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद दिया। उसे मुख्य अतिथि से मेडल लेते हुए गर्व और प्रसन्नता हो रही थी।
81. सचिन ने भाग लिया
82. सचिन ने अभ्यास ______ किया था
83. जब सचिन ने पुरस्कार ग्रहण किया, तो उसे कैसा लग रहा था?
84. दौड़ में भाग लेने के लिए सचिन को किसने प्रोत्साहित किया?
85. 'बधाई देना' का अर्थ है
अनुच्छेद-18
पर्यटन का एक लाभ यह है कि हम यह सीखते हैं कि असुविधाओं को कैसे सहन किया जाए और कठिनाइयों के बीच भी कैसे शांत रहा जाए पर्यटन के लाभों के कारण ही पर्यटन संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय हो गया है। लाखों विदेशी भारत के स्थानों की सुंदरता और संस्कृति को देखने के लिए प्रतिवर्ष भारत आते हैं। वे हिमालय, ताजमहल, अनेक महलों व किलों, वन्य जीवन के अभयारण्यों तथा समुद्री सैरगाहों, आदि स्थानों की सुन्दरता देखने के लिए यहाँ आते हैं। वे यहाँ की संपन्न सांस्कृतिक विरासत की जानकारी के साथ-साथ यहाँ की प्यारी यादें भी अपने साथ ले जाते हैं
86. पर्यटन हमें कठिनाइयों में ______ रहना सिखाता है
87. पर्यटन के लोकप्रिय होने का एक कारण यह है कि लोगों ने अधिक ______ प्रारम्भ कर दिया है।
88. अन्य स्थानों के अतिरिक्त, पर्यटक ______ अवश्य देखने जाते हैं
89. पर्यटक अपने साथ ______ ले जाते हैं
90. 'अभयारण्य' शब्द का अर्थ भी वही है, जो ______ का है
अनुच्छेद-19
वन हमारे लिए अनेक रूप से उपयोगी हैं। वे हमें घर बनाने और फर्नीचर बनाने के लिए लकड़ी देते हैं। वन हमें ईंधन के लिए और कागज बनाने के लिए लकड़ी भी देते हैं। वे पक्षियों, वन्य पशुओं और कीड़े-मकोड़ों को शरण देते हैं। वन वर्षा को निमंत्रण देते हैं। पर्यावरण के संरक्षण के लिए वनों का अस्तित्व बहुत महत्त्वपूर्ण है। यह तथ्य पूर्णतः सिद्ध हो चुका है कि हमें पर्यावरण की देखभाल करनी है। मनुष्य के निरंतर बने रहने के लिए पर्यावरण और उसके संसाधनों का समझदारी से उपयोग आवश्यक है।
91. पर्यावरण की रक्षा के लिए ______ का अस्तित्व आवश्यक है।
92. 'संरक्षण' शब्द का विपरीतार्थक शब्द है
93. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'समझदार' का समानार्थक शब्द नहीं है?
94. बढ़ई वनों पर निर्भर होते हैं क्योंकि वहाँ से उन्हें ______ के लिए लकड़ी प्राप्त होती है।
95. वन्य पशु आवासहीन हो जाएँगे, यदि ______
अनुच्छेद-20
बहुत-से लोग अनुभव करते हैं कि छुट्टी बिताने के लिए समुद्र तट सबसे अच्छा स्थान होता है। परिवार समुद्र में तैरने का आनंद उठाते हैं, बच्चे बालू से खेलते हैं। समुद्र का किनारा बहुत शांत स्थान हो सकता है। किन्तु कुछ लोग दिन में समुद्र तट का आनंद उठाने के बाद वहाँ बहुत-से कूड़ा-करकट, प्लास्टिक बोतलें, बचे हुए जूठे भोज्य पदार्थ, कागज, आदि छोड़ देते हैं। हमें अपने समुद्र तटों की देखभाल अवश्य करनी चाहिए और वहाँ की यात्रा पूरी करने के बाद उन्हें साफ-सुथरा छोड़ना चाहिए।
96. लोग समुद्र तट पर जाना क्यों पसंद करते हैं?
97. परिवार समुद्र तट पर क्या करना पसंद करते हैं?
98. समुद्र तट पर दिन में आनंद उठाने के बाद कुछ लोग क्या करते हैं?
99. समुद्र तट पर जाने के बाद हमें क्या करना चाहिए?
100. 'देखभाल करना' वाक्यांश का अर्थ क्या है?
अनुच्छेद-21
अजित का जन्मदिन था। उसके सभी मित्र और संबंधी एकत्र हुए थे। उसे कई भेंट मिलीं। उनमें किताबें, खिलौने और कपड़े थे। अजित की चाची ने उसे एक आश्चर्यजनक भेंट दी। वह था गुलाब का एक पौधा। अजित को चाची की भेंट सबसे अधिक पसंद आई और वह भागकर बगीचे में गया और उसे वहाँ रोप दिया। अजित रोज ही उसे सींचता था। वह ज्यों ही सुबह जागता, भागकर देखने जाता कि वह कितना बड़ा हो गया है। एक दिन उसने देखा कि दो छोटी कलियाँ बाहर झाँक रही थीं। वह कलियों को सुंदर पीला गुलाब बनते देखता रहा। वह प्रसन्न और रोमांचित था। उसने अपनी माँ की मदद से फूल तोडे। उसने वे पहले दो गुलाब अपनी माँ और बहन को भेंट किए। अजित ने निर्णय किया कि वह अपने बगीचे में और भी पौधे लगाएगा।
101. जन्मदिन पर अजित की सबसे अच्छी भेंट थी
102. ज्यों ही अजित जागता, वह
103. पहले गुलाब में कितनी कलियाँ आई?
104. अजित ने पहले दो गुलाब किसे भेंट किए?
105. 'रोमांचित' शब्द का अर्थ है
अनुच्छेद-22
अपने बीजों, छाल और पत्तियों के औषधीय लाभों के कारण नीम के वृक्ष को गाँव का औषधालय कहा जाता है। संस्कृत में इसे 'अरिष्ट' कहा जाता है जिसका अर्थ है निर्दोष, नष्ट न होने वाला और पूर्ण। कीटों के नियंत्रण में नीम का तेल महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है और इसका उपयोग मच्छर प्रतिरोधक के विकल्प के रूप में भी किया जा सकता है। नीम के बीजों की खली उर्वरक के रूप में प्रयुक्त होती है। नीम की पत्तियों का लेप चेचक की चिकित्सा के काम में आता है। नीम की टहनियाँ जिन्हें सामान्यतः 'दातुन' कहते हैं गाँवों में वे दाँत के ब्रश के रूप में प्रयुक्त होती हैं। मक्खियों और पशुओं की किलनियों पर उनके नियंत्रण के लिए छाल और जड़ों का उपयोग भी चूर्ण के रूप में होता है।
106. औषधालय है
107. नीम के पेड़ का, किसानों के लिए उपयोगी भाग है
108. निम्न में से कौन-सा शब्द 'निर्दोष' का पर्यायवाची नहीं है?
109. अनुच्छेद में शब्द 'कीट' से तात्पर्य है
110. गाँवों में नीम की ______ का उपयोग दाँत के ब्रश के रूप में किया जाता है।
अनुच्छेद-23
चबाने की गोंद (च्युइंग गम) की खोज मेक्सिको के जंगलों में मायन लोगों ने एक हजार वर्ष पूर्व की थी। उन्होंने पाया कि एक सैपोडिला के पेड़ से कोई तरल पदार्थ बह रहा है। जब वह बाहर निकल आता, तो गाढ़ा हो जाता था, वे इसे चिकल कहते थे जो चबाया जा सकता था और स्वादिष्ट होता था। आज भी चिकलेरो कहे जाने वाले श्रमिक चिकल का संग्रह करते हैं। चिकल को उसका पानी हटाने के लिए उबाला जाता है। इसके बाद इसके बड़े टुकड़े, प्रत्येक लगभग 30 पौंड या 14 किलोग्राम के बनाए जाते हैं। इन टुकड़ों को गोंद की फैक्टरी में भेजा जाता है। वहाँ इसे मीठा, नरम, सुगंधित और रंगीन बनाने के लिए अनेक चीजों के साथ मिलाया जाता है।
111. ______ ने चबाने वाली गोंद की खोज की थी।
112. ______ वे श्रमिक होते हैं जो चिकल का संग्रह करते हैं।
113. चिकल के बड़े टुकड़े कहाँ भेजे जाते हैं?
114. चिकल में बहुत से पदार्थ निम्न सभी के लिए मिलाए जाते हैं, सिवाय ______ के लिए।
115. इस अनुच्छेद के लिए उपयुक्त शीर्षक चुनिए :
अनुच्छेद-24
भारत तीर्थयात्रियों और तीर्थयात्राओं का देश है। ये पवित्र स्थान, चाहे पहाड़ों पर हो या मैदानों में, सामान्यतया या तो नदियों के तटों पर स्थित हैं या समुद्र के तटों पर। इन तीर्थस्थानों पर जाने वाले केवल धार्मिक लोग ही नहीं होते, वरन् सारे भारत से और विदेशों से पर्यटक और सैर-सपाटे वाले लोग भी यहाँ आते हैं। जहाँ कहीं दो या अधिक नदियाँ मिलती हैं, तीर्थयात्री वहाँ स्नान और पूजा करते हैं क्योंकि माना जाता है कि वह स्थान पवित्र होता है। ऐसा ही एक स्थान हरिद्वार है जो गंगा नदी के तट पर स्थित है।
116. पवित्र स्थानों पर जाने वाले लोग होते हैं धार्मिक, सैर-सपाटा करने वाले और ______
117. निम्न में से कौन-सा शब्द 'सामान्यतया' का पर्यायवाची है?
118. उस स्थान को 'पवित्र' माना जाता है जहाँ दो या अधिक नदियाँ मिलती हैं। इस कथन में शब्द 'पवित्र' का विलोम है
119. लोग गंगा नदी में स्नान और पूजा के लिए आते हैं क्योंकि इसका जल ______ है
120. लोग तीर्थयात्रा पर जाते हैं क्योंकि वे ______ होते हैं।
अनुच्छेद-25
किसी गाँव में बाजार लगने के दिन बच्चे, महिलाएँ और पुरुष आनंदित रहते हैं। कृषकों के लिए यह अपनी सब्जियाँ और अनाज तथा उन सारी वस्तुओं को बेचने के लिए अच्छा स्थान है जो वे अपने खेतों में उगाते हैं। बड़े सवेरे किसान अपनी बैलगाड़ियों और ट्रैक्टरों पर अनाज भरे बोरे और फलों तथा सब्जियों से भरी टोकरियों लाद देते हैं। वे अपनी उन बकरियों और भेड़ों, गाय-भैंसों तथा मुर्गियों को भी ले जाते हैं, जिन्हें वे बाजार में बेचना चाहते हैं। बजार से उन्हें कुछ चीजें खरीदनी भी होती हैं। उन्हें कपड़ों और मसालों की और बहुत सारी घरेलू वस्तुओं की आवश्यकता होती है। ये चीजें उनके खेतों में सरलता से उपलब्ध नहीं होती। चूड़ी वाले से महिलाएँ रंगबिरंगी काँच की चूड़ियाँ खरीदती हैं। आग जलाई जाती है, पकाड़े, पूरियाँ और सब्जियाँ पकाई जाती हैं। समोसे और गन्ने का रस भी बड़ा लोकप्रिय होता है। बच्चे अपने दोस्तों के साथ चारों ओर दौड़ते फिरते हैं। झूलों या चक्करदार हिंडोलों पर सवारी करते हैं। बाजार का दिन सबको प्रिय होता।
121. किसान अपनी सब्जियों और अनाज को बाजार में कैसे ले जाते हैं?
122. किसान बाजार में और क्या-क्या ले जाते हैं?
123. निम्नलिखित में से किसका अर्थ 'बोरे' है?
124. बच्चे बाजार में क्या करते हैं?
125. गाँव में बाजार का दिन किसानों के लिए अच्छा दिन क्यों होता है?
अनुच्छेद-26
अप्रैल में, परीक्षाओं से केवल दो सप्ताह पूर्व, स्वामी को लगा कि उसके पिता का स्वभाव बदलकर बहुत खराब हो रहा है। वे बड़े तुनकमिजाज और चिड़चिड़े हो रहे हैं। जब स्वामी को अपनी दादी के साथ बातें करते देखा गया तो उसे कहा गया, "याद रखो बच्चे, परीक्षा होने वाली है। तुम्हारी दादी प्रतीक्षा कर सकती है, परीक्षाएँ नहीं।" यदि उसे अपनी माँ के पीछे चलते देखा गया तो उसे पकड़कर पढ़ने की मेज पर भेज दिया गया। कस्बे की घड़ी के नौ बजाने के बाद यदि कहीं से उसकी आवाज सुनाई दी तो पिता के कमरे से आदेश आता. "स्वामी, तुम अभी तक सोने क्यों नहीं गए? तुम्हें सुबह जल्दी अवश्य उठना है और थोड़ी पढ़ाई करनी है।" एक दिन उसने अपने पिता से पूछा, "आप मेरी परीक्षाओं के बारे में इतने घबराए हुए क्यों हैं?"
126. उसके पिता कैसे हो गए थे?
127. स्वामी को जब माँ के पीछे चलते हुए देखा गया तो उसे कहाँ भेजा गया?
128. अनुच्छेद में 'आदेश' का अर्थ है
129. जब कस्बे की घड़ी नौ बजाती तो स्वामी को क्या करना जरूरी था?
130. स्वामी ने कब अनुभव किया कि उसके पिता का स्वभाव बदल रहा है ?
अनुच्छेद-27
बहुत समय पहले हमारी नदियाँ ताजा पानी वाली और स्वच्छ थी। इतनी स्वच्छ कि लोग उनका पानी पीते थे। वे नदियाँ मछलियाँ से भरी रहती थीं। लोग उन्हें पकड़ते और पकाते थे। समय के साथ साथ लोगों ने कारखाने और शहर बसाए जो नदियों के जल का उपयोग करते थे। नावों के द्वारा नदियों का उपयोग सामान, कोयला और तेल ले जाने के लिए होता है जो कभी कभी पानी में गिर जाया करता है। लोग अपना कूड़ा करकट और गंदा पानी नदी में डाल देते हैं। वे कहते हैं, "हमारे कूड़े से अधिक अंतर नहीं पड़ेगा"। किंतु अब नदियाँ बहुत गंदी हो गई हैं इतनी कि उनका जल पीने योग्य नहीं रहा और मछलियाँ मर गई हैं। अब नदियाँ कचरे से भर गई हैं जो उन पर तैरता रहता है ।
131. लोग नदियों से प्राप्त मछलियाँ खाते थे, क्योंकिः
132. कौन सा कथन ठीक है?
133. पहले क्या हुआ?
134. 'स्वच्छ' शब्द का विपरीतार्थक हैः
135. नदियाँ गंदी क्यों हो गईं?
अनुच्छेद-28
रोबोट एक यंत्र होता है। यह ऐसा यंत्र है जो चल सकता है। यह निर्देशों का पालन करता है। निर्देश एक कम्प्यूटर से प्राप्त होते हैं। चूँकि यह एक यंत्र है, इसलिए यह त्रुटियाँ नहीं करता। यह थकता नहीं। और यह शिकायत नहीं करता। कुछ रोबोट्स का उपयोग चीजें बनाने में होता है। रोबोट कार बनाने में सहायता हो सकते हैं। कुछ रोबोट ज्वालामुखी जैसे खतरनाक स्थानों की खोज में काम में लाए गए हैं। कुछ रोबोट्स का उपयोग चीजों को साफ करने में किया जाता है। ये रोबोट आपके घर की सफाई करने में सहायक हो सकते हैं। कुछ रोबोट्स शब्दों की पहचान तक कर सकते हैं। वे टेलीफोन कॉलों के उत्तर देने में प्रयुक्त हो सकते हैं। कुछ रोबोट्स मनुष्यों जैसे दिखते हैं। किंतु अधिकांश रोबोट्स यंत्रों जैसे ही दिखते हैं। जॉर्ज देवोल ने सन् 1954 में पहला रोबोट बनाया और उसको नाम दिया गया यूनिमेट। इसका उपयोग कारें बनाने में हुआ। भविष्य में ऐसे रोबोट भी बहुत होंगे जो आग बुझाने, युद्ध में लड़ने और बीमारी से लड़ने में समर्थ हों। वे जीवन को और भी सुंदर बनाने में सहायक होंगे ।
136. पहले रोबोट का नाम क्या था?
137. पहले रोबोट का उपयोग हुआ:
138. अनुच्छेद से वह शब्द छाँटिए जिसका अर्थ है 'पता लगाना'
139. 'खतरनाक' शब्द का विलोम हैः
140. पहला रोबोट कब बनाया गया?
अनुच्छेद-29
मैं बाथरूम में खड़ी थी और माँ मुझे साबुन से रगड़ रही थी। लगता था जैसे वे रोगाणुओं के विरुद्ध युद्ध कर रही हों। माँ चाहती थी कि मैं बिलकुल साफ हो जाऊँ ताकि वो साफ चादर गंदी न हो जाए जिन्हें उन्होंने पत्थर से रगड़-रगड़कर धोया था। जब मेरा स्नान समाप्त हो गया, तो मैं अपने बिस्तर पर अकेली लेट गई। मैंने पहले अपने तकिये से बातें की. फिर अपने काल्पनिक मित्र से और अंत में अपने बिस्तर के नीचे छिपे ड्रैगन से जो असल में मेरा मित्र था। मेरी माँ को स्वच्छता की सनक है और वह घर में थोड़ी-सी भी धूल नहीं रहने देतीं। धूल के विरुद्ध उनकी लड़ाई खाना पकाने की उनकी धुन के समान है। हमारे घर में सदा भोजन की सुगंध रहती थी जिसे वे स्वयं बड़ी सावधानी से पकाती या फिर बेक करती थीं। उनके बनाए केक, बिस्कुटों या कपकेकों की मोहल्ले में चर्चा रहती थी मुझे उनके केक और चॉकलेट कुकी बहुत प्रिय थे, जो मेरे मुँह में ही पिघल जाते थे। वह बड़ी उदार थी और हमारे पड़ोसियों को सदैव ताजे बने बिस्कुटों की खेप मिल जाया करती थी ।
141. अपने नहा लेने के बाद बच्ची क्या नहीं करती थी?
142. पड़ोसी किसके बारे में चर्चा करते थे?
143. 'सनक' होना का अर्थ हैः
144. हमें कैसे ज्ञात होता है कि माँ को खाना पकाना प्रिय हैं?
145. माँ बच्ची को सदा बहुत स्वच्छ रखना चाहती थी, क्योंकिः
अनुच्छेद-30
भूरा भालू एक सर्वभक्षी पशु है। इसका अर्थ यह है कि वह पौधों और पशु दोनों का भोजन करता है। क्योंकि वह अपने आवास क्षेत्र का प्रधान पशु है. वह बड़े पशुओं का भी शिकार कर सकता है। फिर भी आमतौर पर यह छोटों का ही भोजन करता है। जो भी भोजन भूरा भालू करता है, उसका बड़ा पेट भरने के लिए उसकी मात्रा बहुत अधिक होती है। अक्सर इसका भोजन छोटी मात्राओं में प्राप्त होता है, इसलिए भोजन की खोज कभी समाप्त नहीं होती। वसंत ऋतु में भूरे भालू घास, पत्तियां, जड़ें तथा काई खाते हैं। अक्सर चींटियों, भृंगों, झींगुरों और दूसरे कीटों की तलाश में वे छोटे पत्थरों और बड़ी चट्टानों को भी पलट देते हैं।
146. भूरा भालू खाता है
147. यह बड़े पशुओं का शिकार भी कर सकता है,
148. भूरे भालू ______ ऋतु में प्रायः घास, पतियाँ, जहँ, आदि खाते हैं।
149. वे चट्टानों के नीचे से ______ को नहीं खाते।
150. 'सर्वभक्षी' वह है जो
अनुच्छेद-31
पेंगुइन बर्फ से ढंके दक्षिणी ध्रुव में रहते हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि पेंगुइन ऐसे जमा देने वाले महाद्वीप में बिना गर्म कोट, स्वेटर या दस्तानों के, जिन्हें आप ठंडे देश में जाते समय पहनते हैं कैसे रहते होंगे। पेंगुइन बिना जूतों के बर्फ पर चल सकते हैं और वे कभी बीमार नहीं पड़ते। उनके पास कोई घर नहीं होता, इसीलिए वे बर्फ पर ही सोते हैं। प्रकृति ने उन्हें बहुत भिन्न विशेषताएं दी हैं जिनसे वे सबसे ठंडी जलवायु में भी बिना परेशानी के जीवित रहते हैं। इसके पीछे रहस्य यह है कि उनके शरीर चर्बी की एक मोटी परत से ढंके होते हैं जो उनके शरीर को गर्म रखती है। यह फर के कोट का काम करती है। पेंगुइन अपने अंडों और बच्चों के प्रति भी बड़े समर्पित होते हैं। अन्य पशुओं की भाँति मादा पेंगुइन अंडे सेना या अपने बच्चों का पालन-पोषण नहीं करती। वह तो केवल एक अंडा दे देती है। इसके बाद नर पक्षी ही उसे गर्मी पहुंचाकर सेता है मादा पेंगुइन तब दूर-दूर जाकर अपने पति और बच्चे के लिए भोजन की तलाश करती है। भारी हिम के कारण उसे काफी दूर तक जाना पड़ता है।
151. प्रकृति पेंगुइनों को अत्यंत ठंडी जलवायु में जीवित रहने में सहायता कैसे देती है?
152. "पेंगुइन अपने अंडों के प्रति बड़े समर्पित होते हैं।" यह कहने से लेखक का आशय हैः
153. पेंगुइनों का घर नहीं होता, क्योंकि
154. अनुच्छेद में प्रयुक्त 'जमा देने वाले' से तात्पर्य हैः
155. पेंगुइन माता-पिता अन्य पशुओं से भिन्न होते हैं, क्योंकि
अनुच्छेद-32
बहुत समय पहले जंगल में एक विशाल पेड़ था। यह इतना ऊँचा था कि बादलों तक लगभग पहुँच जाता था। आज हम उसे लाल चंदन कहते हैं। क्योंकि उसकी लकड़ी लाल दिखाई पड़ती है। "मैं यहाँ क्यों हूँ"? लाल चंदन ने पूछा। दुख है कि किसी ने उसे नहीं सुना। "मेरा काम क्या है? मैं क्या भला कर सकता हूँ?" किसी ने उत्तर नहीं दिया। लाल चंदन का पेड़ बहुत साल तक खड़ा रहा। सभी पेड़ों के पत्ते बर्फ के कारण झड़ गए पर इसके पास पत्तियां नहीं बड़ी सुइयाँ थीं और वह पूरे वर्ष हरा बना रहा इसलिए पक्षियों को वह पेड़ पसंद था। इन वर्षों में पक्षियों के सैकड़ों परिवारों ने उसे अपना घर बनाया। यह पक्षियों के बहुत बड़े होटल जैसा था। सूर्यास्त के समय पक्षियों के चहचहाने की आवाज इतनी ऊँची होती थी की हिरन अपनी पीठ को पेड़ से नहीं रगड़ पाते थे चिड़ियों के शोर से उनके कान खराब हो जाते।
156. इस अनुच्छेद में वर्णन है
157. कहानी के प्रारंभ में कौन-सा शब्द लाल चंदन के मन के भाव को अच्छे से बताता है ?
158. पक्षी प्रसन्न क्यों रहते थे ?
159. जंगल में उस विशाल पेड़ का नाम 'लाल चंदन' क्यों पड़ा?
160. जंगल में हिरन अप्रसन्न क्यों था ?
अनुच्छेद-33
रामू एक गाँव में रहता है। उसके दादा जी किसान हैं। उसके पिता भी किसान हैं। बरसात के मौसम में रामू खेतों पर जाता है। वह आम के पेड़ के नीचे बैठ जाता है। कभी-कभी वह एक पका आम तोड़ता है और खाता है। फार्म में जामुन के पेड़ भी हैं। जब रामू स्कूल से लौटता है, तो वह जामुन के पेड़ों तक भागता है। वह पके जामुन तोड़ता है। वह उन्हें घर ले आता है। उसकी माँ जामुनों को धोती है और वह उन्हें खाता है। जब रामू को स्कूल नहीं जाना होता, तो वह पिता के साथ खेतों में जाता है। वह गायों को चरने के लिए खेतों में ले जाता है। उसका कुत्ता मोती भी उसके साथ जाता है। मोती घास में चारों ओर भागता है। वह जोर से भौंकता है। शाम को वे घर लौटते हैं। परिवार चावल और दाल तथा सब्जियों के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेता है। भोजन के बाद वे आम खाते हैं। और दूध पीते हैं। परिवार गाँव में अपने जीवन का आनंद उठाता है। यह एक प्रसन्न परिवार है।
161. रामू कहाँ रहता है?
162. रामू के दादा और पिता क्या काम करते हैं?
163. बरसात में रामू क्या करता है?
164. रामू स्कूल से आने के बाद क्या करता है?
165. रात को खाने के बाद रामू और उसका परिवार क्या लेते हैं?
अनुच्छेद-34
भारतीय डॉल्फिन अब एक संकटापन्न प्रजाति है। एक समय ये गंगा, ब्रह्मपुत्र और महानदी में प्रचुरता से पाई जाती थीं। अब इनकी संख्या बहुत घट गई है। अब यह कहा जाता है कि गंगा और ब्रह्मपुत्र में वे लगभग 5000 की संख्या में पाई जाती हैं। ये डॉल्फिनें विश्व में अन्यत्र समुद्र या नदी में मिलने वाली डॉल्फिनों से भिन्न हैं। वे दिखने में अंधी लगती हैं परंतु प्रकृति ने उनकी इस क्षति की पूर्ति एक अनोखे ढंग से की है। उनकी श्रवणेन्द्रिय बहुत ही विशेष ढंग से परिष्कृत है और इस प्रकार के ध्वनि के आधार पर ही पानी में मार्ग निर्देशन कर सकती हैं। इसकी खोपड़ी पर एक असामान्य सा कप की आकृति का शीर्ष, ध्वनि को निर्देशित कर गूंज की स्थिति पता करता है। यह इस स्तनपायी पशु को सूक्ष्म वस्तुओं को पहचानने और उनमें अंतर करने में सक्षम बनाता है। उदाहरण के तौर पर एक डॉल्फिन किसी जीवित मछली और मृत मछली में, यहाँ तक कि मृत मछली और नकली मछली में अंतर पहचान सकती है।
166. डॉल्फिन दृष्टिहीन होती है फिर भी अपना मार्ग निर्देशित कर लेने में समर्थ है। इसका कारण है
167. 'मृत' शब्द का विलोम है
168. अवतरण में प्रयोग के अनुसार मार्ग निर्देशन' का अर्थ है
169. डॉल्फिन की श्रवण शक्ति के बहुत अधिक विकसित होने का प्रमाण हैं
170. इस अवतरण का उपयुक्त शीर्षक होगा
अनुच्छेद-35
छह दिन की निरंतर वर्षा के बाद नरेन के छोटे से फार्म का नाला उन्मत्त नदी बन गया। छठे दिन की शाम को जब उसने गायों को कुछ ऊँचे मैदानों की ओर ले जाने का प्रयास किया तो वह एक पेड़ के तने से टकराया और गिर पड़ा। एक-दो क्षणों के लिए तो वह ठंडा पड़ गया। जब उसे होश आया तो उसकी एक बूढ़ी गाय भानु उसके चेहरे को चाट रही थी। चारों ओर पानी बढ़ रहा था। नरेन का सिर दुख रहा था और वह बढ़ने का प्रयत्न कर रहा था। कुछ देर में उसने अपने हाथ भानु के गले से लपेट दिए और लटक गया। अंततः भानु अपने आपको और नरेन को खींचकर सूखी जमीन तक ले आई। नदी के बीच उस छोटे से द्वीप में नरेन और उसकी गाय प्रतीक्षा करने लगे कि कोई उन्हें बचाए।
171. 'अंततः' का अर्थ है
172. भानु नाम की गायः
173. 'द्वीप' का आशय है।
174. नरेन कैसे गिर पड़ा?
175. नरेन अपनी गाय को ऊँचे मैदान की ओर क्यों ले गया?
अनुच्छेद-36
सुबह जब तक नानी आई, हमने अपनी वे वस्तुएँ निकाल बाहर कर दी थीं जो पुरानी हो गई थीं और अब इस्तेमाल नहीं हो रही थीं। लेकिन अगर मैं कभी भी दोपहर बाद लौटता तो नानी को बरामदे की छाँह में छोटे स्टूल पर बैठी, अपने को पंखा झलती, कैंप स्टोव पर चाय बनाती हुई पाता। आस-पास बच्चों के होने के निशान, उनके अपने जेवर, खाने के व्यंजन या तेजाब जैसे कटाक्ष के बिना (मैंने जब उन्हें कार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "पहले तोलो, फिर सोचो और उसके बाद बोलो "), मैं उन्हें ऐसी मुद्रा में देखता जो मैंने तब कभी नहीं देखी जब में उनके साथ बड़ा हो रहा था।
176. कैंप स्टोव का उपयोग होता था
177. 'निकाल बाहर कर दी थी' से तात्पर्य है :
178. 'जब मैंने उन्हें कार के बारे में पूछा' यहाँ 'मैंने' का आशय है:
179. नानी का कौन सा कार्य कहानी सुनाने वाले को सबसे कम पसंद था?
180. नानी दोपहर बाद कहाँ बैठी होती?
अनुच्छेद-37
वेनिस इटली में उत्तर में स्थित एक अनोख और सुंदर नगर है। यह एक ही टापू से नहीं बल्कि एक सौ सत्रह टापुओं से बना है। पत्थर के बने और पुराने लगभग चार सौ पुल इसके टापुओं को जोड़ते हैं, किंतु इस नगर में कोई मोटर कार या बसें नहीं है। वह इसलिए कि वेनिस में सड़कें ही नहीं हैं। प्रत्येक व्यक्ति नावों से एक स्थान से दूसरे स्थान जाता है। ये नाव एक सौ पचास नहरों या जलमागों में चलती हैं। इनका पानी भवनों की दीवारों और सीढ़ियों को छूता है। वेनिस के लोग अच्छे नाविक होते हैं। उनके पास चपटे पैदे की लंबी नावें होती हैं, जिन्हें 'गोंडोला' कहा जाता है। किंतु आजकल आप वेनिस में बहुत-सी मोटार चालित नावें भी देख सकते हैं।
181. वेनिस में मोटर कार या बसें क्यों नहीं हैं?
182. वेनिस में लोग कैसे सफर करते हैं?
183. कौन-सा शब्द अनुच्छेद में प्रयुक्त 'बहुत-सी' का विपरीतार्थक है?
184. वेनिस में सड़के नहीं है, क्योंकि
185. वेनिस नगर की प्राकृतिक बनावट के बारे में अनोखा क्या है?
अनुच्छेद-38
नीम भारत में खूब मिलता है। संपूर्ण वृक्ष अर्थात् छाल, पत्तियाँ और फूल में दवा के गुण हैं और अनेक रोगों की चिकित्सा में काम आते हैं। ताजा पत्तियों से रस निकाला जाता है। पत्तियों को पीस कर उसका लेप थोड़े से गुड़ के साथ लिया जा सकता है। घाव हों तो थोड़ी पत्तियों को पानी में उबालें, उस पानी से थोड़ा सा गर्म होने पर उससे घाव को धोया जा सकता है। नीम के तेल की दो बूँदें घाव पर लगाई जा सकती है। एलर्जी की चित्तियाँ हों तो नीम उन पर होने वाली खाज को दूर करने में सहायक होता है। नीम के बीजों का लेप बनाकर सिर पर लगाएँ और लगाने के दस मिनट बाद धो लें। इससे रूसी, सिर के फोड़े ठीक होते हैं और बालों का गिरना भी थमता है। पीलिया में नीम बहुत उपयोगी है। शहद के साथ इसका रस दिया जा सकता है। यदि खुश्क पैरों पर बिवाई फटी हो तो नीम के पानी में पैर डुबाएँ। नीम की पत्तियों का चूर्ण अनाजों और दालों को सुरक्षित रखने के लिए काम में लाया जाता है। नव वर्ष के दिन नीम का विशेष महत्व है क्योंकि इसे अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।
186. नीम के बीज अच्छे होते हैं:
187. 'लाभकारी' का समानार्थी अनुच्छेद में है
188. अनाजों और दालों के लिए नीम के ______ लाभदायक हैं।
189. 'सहना' से बना हुआ विशेषण है:
190. नीम के पत्तियों का लेप किसके साथ लेना चाहिए?
अनुच्छेद-39
हाल ही में मेरी माँ के एक चाचा हमारे घर आए। वे अवकाश प्राप्त कर्नल हैं और एक प्रकार के प्रकृतिवादी हैं। उनके साथ में पक्षियों के बारे में बातें करने लगा और उन्होंने मुझे एक मजेदार कहानी सुनाई। कोलकाता में उनके बगीचे में एक लॉन है जिसके एक ओर ऊंचे पेड़ हैं। इन पेड़ों की छाया में न तो घास उगती है न फूल, इसलिए उन्होंने तय किया कि वे उन्हें काट डालेंगे। किसी को मालूम नहीं था कि इनमें से एक पेड़ पर कौवों के एक जोड़े ने अपना घोंसला निर्मित किया हुआ था जब शाखाएँ जमीन पर गिर पड़ी तो घोंसले और अंडों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। अपनी हानि का शोक मनाने से ही संतुष्ट न होकर कौवा कौवी ने बदला लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद अनेक सप्ताहों तक जब कभी कोई बगीचे के आस-पास दिखाई पड़ता, कौवे उन पर अपनी चोंच और पंजों से आक्रमण करते थे किसी छोटे लड़ाकू विमान की भाँति झपट पड़ते और इससे कभी-कभी खून निकल पड़ता ।
191. कौवों की तुलना की गई है
192. अनुच्छेद में 'हमला' के लिए समानार्थी शब्द है :
193. चाचाजी के प्रकृतिवादी होने के कारण
194. 'बनाया' के लिए अनुच्छेद में शब्द है :
195. चाचाजी ने पेड़ों को काट देना चाहा, क्योंकि
अनुच्छेद-40
अच्छी फसलें पाने के लिए आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के किसान संगीत का प्रयोग कर रहे हैं। वे इसे स्वर उपचार (सोनिक ट्रीटमेंट) कहते हैं। किसान अपनी फसलों के ऊपर बाँस के डंडे में टेप रिकॉर्डर बाँध देतेहैं और आधे घंटे के लिए दिन में दो बार फसल को संगीत सुनाते हैं। परिणामस्वरूप गन्ने की पैदावार में 6 से 8 टन प्रति एकड़ तक की वृद्धि इस स्वर उपचार से हो गई। इसका परिणाम हुआ कृषकों को 5,400 रुपए से 7,200 रुपए तक की अतिरिक्त आय। अनेक प्रकार के संगीत के साथ प्रयोग करने पर यह खोजा गया कि वाद्य संगीत गन्ने की पैदावार में सर्वाधिक वृद्धि करता है। चीनी के कारखानों ने कृषकों को संगीत के कैसेट बँटवाए और परिणाम लाभकारी रहे।
196. चीनी उद्योग ने 'स्वर उपचार' को बढ़ावा दिया
197. फसलों को स्वर उपचार दिया गया
198. स्वर उपचार में सबसे अधिक प्रभाव वाला संगीत पाया गया
199. स्वर उपचार का प्रयोग किस पर किया गया?
200. स्वर उपचार में संगीत का सहारा लिया जाता है
Navodaya Quiz
Navodaya PDF
Navodaya Classes
Navodaya Book
Model Paper
Navodaya Class 6 Result
